इटियाथोक,गोण्डा।श्रावण मास व मोहर्रम को लेकर शुक्रवार को इटियाथोक कोतवाली परिसर मे एसडीएम सदर व क्षेत्राधिकारी सदर की अध्यक्षता मे पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक मे मौजूद लोगों से पर्व को अकीदत व सादगी से मनाने की अपील अधिकारीयों ने की।
पीस कमेटी की बैठक में मौजूद थाना क्षेत्र के सम्भ्रान्त लोगों से रूबरू होते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी शिल्पा वर्मा ने कहा कि मोहर्रम हजरत इमाम हुसैन की सहादत की याद में मनाया जाता है। जो गम व सादगी का प्रतीक है। आप सभी लोग निकलने वाले परम्परागत रास्तो से अलम व ताजिये के जुलुस निकाले। कोई नई परम्परा न डाले जिससे व्यवधान पैदा हो। सीओ ने कहा कि ताजिया की ऊंचाई पहले के ही बराबर रखे तथा कोई फेरबदल न करे और पूर्व से निर्धारित मार्गो से ही जुलुस निकाले। एसडीएम सदर अवनीश कुमार त्रिपाठी नें कहा कि मोहर्रम को शांतिपूर्ण माहौल में आपसी भाईचारे के साथ परंपरागत तरीके मनाएं। किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस को जानकारी दे। उन्होंने ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि आप सभी लोग जोश में होश न खोये एव बुजुर्गों की सलाह पर ही त्यौहार को मनाये। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार शुक्ला ने ताजियादारो से कहा कि अलम एवं ताजियों का जुलूस निर्धारित मार्गो से ही निकाले और सकारात्मक सोच के साथ ही पर्व को मनाये। तथा स्वयं अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करे। क्योंकि अमन चैन बनाये रखने में आप सभी लोगो की बड़ी भूमिका होती है। आप सभी लोग पुलिस का सहयोग करे, पुलिस आम जनमानस की सेवा में निरंतर तत्पर रहेगी। इस दौरान अधिकारियों ने बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों और ताजियादारों से गांवों में अलम एव ताजिया जुलूस के दौरान आने वाली समस्याओं की जानकारी ली। सीईओ सदर ने लोगो को सचेत करते हुए कहा कि यदि किसी ने महौल को खराब करने की कोशिश की तो उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। इस मौके पर निरीक्षक अपराध रामाशंकर राय, वरिष्ठ उपनिरीक्षक गोपाल सिंह,क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण व ताजियादार मौजूद रहे।

