नवाबगंज,गोंडा।फाइनेंस कंपनी के एजेंट से बाइक सवार बदमाशों ने 5 लाख 63 हजार 727 रुपए छीन कर फुर्र। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। नवाबगंज पुलिस ने दो बाइक सवार सहित चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
वजीरगंज थाना क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी विनोद कुमार पांडेय अयोध्या में स्थित फ्युजन कंपनी में कलेक्शन एजेंट है। जो समूह के माध्यम से लोगों को लोन वितरित दिया जा रहा है।बृहस्पतिवार को अयोध्या की शाखा से वह 5 लाख 63 हजार 727 रुपए निकाल कर अपने साथी विपिन कुमार निषाद के साथ अयोध्या से अपने घर की तरफ आ रहे थे। कि रात्रि में ग्यारह बजे के करीब कटरा- किशुनदास पुर मार्ग पर स्थित एक गोदाम के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह बाइक समेत नीचे गिर गए और बदमाश रूपयों से भरा बैग छीन कर फरार हो गए। पीड़ित विनोद पांडेय ने डायल 112 को घटना की सूचना दी। सूचना पर शुक्रवार दोपहर में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने घटनास्थल पर पहुंच कर जानकारी ली। कोतवाल मनोज कुमार राय को घटना का शीघ्र खुलासा करने का निर्देश दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दो बाइक सवास चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

