तरबगंज,गोण्डा।तरबगंज थानाक्षेत्र के पाँच लोग सरयू नदी में मछली मारने गए थे। जहाँ एक युवक की नदी में डूबकर मौत हो गई। हल्ला गोहार होने पर आसपास के लोग पहुँचे सूचना पुलिस को दी, पुलिस ने गोताखोरो को बुलाया, गोताखोरों की मदद से शव को निकाला गया।जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया।

तरबगंज थानाक्षेत्र की ग्रामपंचायत सेझिया के मजरा पंडित पुरवा से पाँच लोग नबाबगंज थानाक्षेत्र के ढ़ेमवाघाट पर सरयू नदी में मछली मारने गए थे।जहाँ एक युवक नदी की गहराई में चला गया और हल्ला गोहार करने लगा जबतक साथ के लोग कुछ समझ पाते तबतक युवक पानी का बहाव के साथ नदी की गहराई में चला गया। जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। हल्ला गोहार होने पर आसपास के लोग एकट्ठा हुए सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर शव को बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान पिन्टू पुत्र रामदरश के रूप मे की गई है। घर पर सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। मृतक परिवार का इकलौता बेटा था।

