गौरा चौकी,गोंडा।बभनजोत विकास खंड में पौधरोपण अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक प्रतिनिधि नीरज पटेल ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत साफ-सफाई पर विशेष बल दिया। उन्होंने वन महोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेकर ब्लॉक के प्रांगण में पौधरोपण किया।
सूबे में 1 से 7 जुलाई तक वन महोत्सव के तहत पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। सरकार ने 35 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य रखा है।ब्लॉक वभनजोत में गुरुवार को पौधरोपण अभियान के तहत वन महोत्सव कर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ग्राम प्रधान,आशा बहू,ब्लॉक कर्मी सहित कई लोग ब्लॉक सभागार में मौजूद रहे। वन महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि नीरज पटेल ने साफ सफाई पर विशेष बल दिया।उन्होंने कहा कि सभी सफाई कर्मी अपने-अपने गांव कम से कम 15 दिनों में एक बार साफ-सफाई जरूर करें। उन्होंने ग्राम प्रधानों से अपील की कि सभी ग्राम प्रधान अपने गांव में शुद्ध पेयजल के लिए नल की समुचित व्यवस्था करें। जिस नल से दूषित पानी आता हो उनको रिबोर कराएं। महिला कार्यकत्रियों से कहा कि आप सभी भी साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।सारी बीमारियों की जड़ गंदगी ही है।घर में साफ-सफाई रहेगी तो मक्खी मच्छर नहीं आएंगे। यही मक्खी और मच्छर के काटने से लोगों में संक्रामक बीमारियां जन्म लेती हैं।

