गोंडा।बेसिक शिक्षा विभाग में अव्यावहारिक आदेशों के खिलाफ जनपद के शिक्षक संगठनों ने मोर्चा खोल दिया हैं। शिक्षक संघर्ष समिति के बैनर तले दर्जनों शिक्षक प्रतिनिधियों ने सीएम को सम्बोधित मांगपत्र सिटी मजिस्ट्रेट को दिया है। शिक्षक संघर्ष समिति के सतीश पाण्डेय व अमर यादव ने कहा कि डिजिटाईजेशन के नाम पर ऐसे अव्यावहारिक आदेश जारी किये जा रहे है जो नियमावली के खिलाफ है। किरन सिंह व वीरेन्द्र मिश्र ने कहा कि शिक्षकों की अधिकांश मांगे पुरानी पेंशन, प्रमोशन, कैशलेज इलाज, ईएल, हाफ लीव, ट्रांसफर जैसी मांगे लम्बित है। जिसका निस्तारण किये बिना ऐसे आदेश नही जारी करना चाहिए। अनूप सिंह व गौरव पाण्डेय ने कहा कि आगामी 8 जुलाई को जिले के सभी विद्यालयों मे शिक्षक हाथों में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेगे। और सरकार से मांग करेगे कि हमारी मांगो पर विचार किया जाए। अन्यथा डिजिटाईजेशन का बहिष्कार जारी रहेगा। शिक्षक संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने निर्णय लिया है कि विभागीय अधिकारियों द्वारा जारी किये गए ऐसे अव्यावहारिक आदेशों से सरकार के प्रति शिक्षकों में रोष व्याप्त है। शिक्षकों ने कहा कि जिले के सभी विधायकों व सांसदों का घेराव किया जाएगा। और उनके माध्यम से सरकार तक अपनी बात पहुंचाई जाएगी। प्रतिनिधिमंडल मे ओमप्रकाश पासवान, हनुमंतलाल शुक्ला, शिवकुमार, शान मोहम्मद, राम प्रकाश मिश्रा, विशाल वर्मा, मनोज चतुवेर्दी, महेश कुमार, मनोज कुमार, सुरेश मौजूद रहे।

