गोंडा।पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज चन्द्रपाल शर्मा के अगुवाई में गठित थाना को0 कर्नलगंज पुलिस टीम ने कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत मु0अ0सं0- 332/24, धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित प्रकाश में आये 04 आरोपियों अशरफ, संतोष कनौजिया, मोहम्मद अतीक व जुनैद को धौरहरा रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया। जामातलाशी में उनके कब्जे से चोरी की 4 अदद बाइऐ बरामद किया है।
घटना का विवरण
वादी इबरार हुसैन पुत्र मकबुल अहमद निवासी ग्राम कुन्दनपुर मौजा मौहर थाना को0कर्नलगंज ने थाना को0 कर्नलगंज में सूचना दी कि दिनांक 1 जुलाई 2024 को वह अपनी स्प्लेंडर नीलें रगं की बाइक UP43AD3966 का गौरा बाजार में खड़ी करके समान लेने चला गया। वापस आया तो उक्त गाड़ी को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया था। इसके संबंध में थाना को0 कर्नलगंज में मु0अ0सं0- 332/24, धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने आरोपियों की गिरफ्तारी व बाइक बरामदगी हेतु टीमें लगाई गई थी। गुरुवार को थाना को0 कर्नलगंज पुलिस टीम ने चार आरोपियों अशरफ, संतोष कनौजिया,मोहम्मद अतीक व जुनैद को धौरहरा रेलवे क्रासिंग स्थित खण्डहर से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की चार बाइऊ बरामद कर लिया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को0 कर्नलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी है।
आरोपियों का विवरण
आरोपियों से पूछतांछ के दौरान मालूम हुआ कि इन लोगो का एक संगठित गिरोह है। जो आर्थिक लाभ कमाने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाकर बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं।
गिरफ्तार आरोपी
अशरफ पुत्र शरीफुल निवासी हरिचन्दा थाना जरवल रोड जनपद बहराइच
संतोष कनौजिया पुत्र जोगिन्दर निवासी धर्मपुर करमैतीपुर थाना जहांगीरगंज जनपद अम्बेडकरनगर
मोहम्मद अतीक पुत्र मो0 अनीश निवासी कोनहटा थाना को0 कर्नलगंज जनपद गोंडा व
जुनैद पुत्र परवेज निवासी भवानीपुर थाना जरवल रोड जनपद बहराइच को गिरफतार कर न्यायालय रवाना किया है।
दर्ज अभियोग
मु0अ0सं0- 332/24 धारा- 303(2) बी0एन0एस0, थाना को0कर्नलगंज, जनपद- गोण्डा
अनावरित रिपोर्ट
मु0अ0सं0- 336/24 धारा- 317(2) बी0एन0एस0, थाना को0कर्नलगंज, जनपद- गोण्डा
बरामद
01. UP32MB8515 TVS APACHE RTR 160
02. UP32FL5395 PASSION PRO
03. UP32GR4985 HERO SUPER SPLENDOR
04. UP43AD3966 SPLENDOR PLUS
गिरफ्तारी टीम में शामिल
उ0नि0 अंकित सिंह
उ0नि0 बृजेश कुमार सिंह
हे0का0 अरविन्द सिंह
का0 पंकज सिंह
का0 दिली सिंह
का0 ऋषिकेश यादव व
का0 अंगद कुमार रहे।

