कटरा बाजार,गोण्डा।स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम भदैंया (टेपरा) निवासिनी एक वृद्ध महिला की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में गांव से चंद कदमों की दूरी पर स्थित सुखराज सिंह टेपरा पहाड़ापुर गांव के पास की नहर में मिली है।ग्रामीणों ने नहर में महिला का शव तैरता देखा तो पुलिस को सूचना दी। शव मिलने से लोगों में सनसनी फ़ैल गई।पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया और पंचनामाकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
कटरा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम भदैंया टेपरा निवासिनी मुन्नी देवी उम्र करीब 60 वर्ष पत्नी स्व० रामसागर रविवार की सुबह नहर की तरफ गई थीं। इसकी जानकारी महिला ने अपने घर वालों को नहीं दी थी। दोपहर नहर की पटरी से गुजर रहे ग्रामीणों ने महिला का शव पानी में तैरता देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से महिला के शव को बाहर निकलवाया।महिला की पहचान होने पर उसके परिवार को सूचना दी। तो परिजन भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मौजूदगी में पुलिस ने शव का पंचनामाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कटरा बाजार का कहना है कि परिजनों के मुताबिक वह शौंच के लिए नहर की तरफ गयी थी। संभवत: इसी बीच वह नहर में गिर गई होगी। नहर में काफी पानी होने व बहाव तेज होने के कारण वह बहकर सुखराज सिंह टेपरा पहाड़ापुर के पास पहुंच गई और मौत हो गई।

