गोण्डा।परसपुर थानाक्षेत्र की ग्रामपंचायत चरसड़ी में हो रहे विकास कार्य में गाँव के कुछ दबंग बाधक बने हुए है,जिसकी लिखित शिकायत ग्रामप्रधान ने थाने पर की है।
परसपुर थानाक्षेत्र की ग्रामपंचायत चरसड़ी के ग्रामप्रधान मुन्ना यादव ने थाने पर शिकायत की है। दिए गए शिकायती पत्र में लिखा है कि गाँव के कुछ दबंग गाँव में हो रहे विकास कार्य में बाधक बने हुए है। वो कहते है की गाँव की प्रधानी हम करेगे हर महीने हमे पैसा दो नही तो जान से मार देगे, तुम्हे प्रधानी नही करने देगे और गाँव में कोई कार्य भी नही करने देगे। नाली, खड़ंजा के लिए आइ ईट व सीमेंट उठा ले गए है जहाँ भी कार्य शुरू होता है वही पहुंचकर गाली-गलौज करते है। और कार्य कर रहे लोगो को भगा देते है। बीते 3 जून को पुलिया पर कार्य चल रहा था जहाँ पहुंचकर लेबरो को भगा दिया और हमे पकड़कर मारने लगे हल्ला गोहार होने पर गाँव के लोग दौड़े तब जाकर जान बची। जिससे परेशान होकर जिलाधिकारी से शिकायत की जिस पर डीएम ने बीडीओ को कार्य करवाने का आदेश दिया। 23 जून को पुनः कार्य शुरू हुआ फिर भी अराजकतत्वो ने पहुंचकर कार्य बन्द करवा दिया। और जानसे मारने की धमकी देते हुए मारने दौड़े तो भागकर जान बचाई है। पिछले तीन वर्षो से लगातार परेशान कर रहे है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष परसपुर दिनेश कुमार सिंह ने बताया की अभी हम आए है। शिकायत मिली है जिसकी जाँच करवा रहे है, सही पाये जाने पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी। किसी को दबंगई नहीं करने दी जाएगी।

