गोंडा।शनिवार को अधिवक्ता परिषद (अवध) के प्रांतीय पदाधिकारियों की बैठक बार एसोसिएशन के सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिले की नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रांतीय महामंत्री मीनाक्षी सिंह परिहार,प्रांतीय मंत्री अजय कुमार तिवारी,प्रांतीय उपाध्यक्ष अरविंद सिंह,अवध प्रान्त के पूर्व संयोजक अमरनाथ मिश्रा व गोंडा इकाई के संरक्षक घनश्याम पांडेय की उपस्थिति में सर्वसम्मति से धनलाल तिवारी को जिला अध्यक्ष व जय प्रकाश सिंह को महामंत्री चुना गया।

वहीं परविंदर वर्मा,लालजी मिश्रा व कृष्ण कुमार सिंह को उपाध्यक्ष,बृजेन्द्र प्रताप सिंह को कोषाध्यक्ष,एवं शैलेंद्र मिश्रा,उमेश कुमार सिंह व वंदना को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है।इसके साथ ही त्रिवेणी दयाल सिंह,रघुनंदन प्रसाद यादव,रामशंकर पांडेय, पुष्पा यादव,रमेश चंद्र गुप्ता,बृज बिहारी श्रीवास्तव,रामबाबू तिवारी व रामनरेश यादव को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।संगठन विस्तार करते हुए विनय मिश्रा को सदर,कृष्ण कुमार वर्मा को मनकापुर,नीरज शुक्ला को करनैलगंज व नरेंद्र सिंह राणा को तरबगंज तहसील का संयोजक बनाया गया है। कार्यकारिणी के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी,संघ संचालक श्रीमान सिंह,महामंत्री चंद्रमणि तिवारी,सिविल बार के अध्यक्ष संगम लाल द्विवेदी,महामंत्री दिनेश नरायन पांडेय,पूर्व अध्यक्ष रविचन्द्र त्रिपाठी,केके मिश्रा,महाराज श्रीवास्तव,माधवराज मिश्रा,विन्देश्वरी दूबे,उपेंद्र मिश्रा,शासकीय अधिवक्ता बसंत शुक्ला,संतोषी लाल तिवारी,अजय तिवारी,रितेश यादव,गौरीशंकर चतुर्वेदी,आनंद पांडेय व अजय विक्रम सिंह सहित जिले के अधिवक्ताओं ने बधाई दी है।

