खरगूपुर,गोंडा।प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय खरगूपुर की ओर से संगीतमय श्रीमदभागवत कथा,ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ शनिवार को कलश शोभा यात्रा के साथ शुरू हुआ।कलश शोभा यात्रा में महिलाओं ने धुसवा सरोवर से जल भर कर महराजगंज कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर कथा स्थल दीन दयाल शोध संस्थान के भक्तिधाम मंदिर के प्रांगण में स्थापित किया गया।
आयोजक समिति की वीके शालनी दीदी ने बताया कि इस क्षेत्र में ब्रह्माकुमारीज की ओर से पहली बार भक्तिधाम मंदिर के आठ दिवसीय संगीतमय श्रीमदभागवत ज्ञान यज्ञ आध्यात्मिक रहस्य की कथा व्यास ब्रह्माकुमारी चांदनी दीदी होंगी।इनके द्वारा शाम 6बजे से रात्रि 9बजे तक संगीतमय कथा होगा।22जून शनिवार को कथा समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।शोभा यात्रा मे वीके रागिनी,खुशी,राधा,पूजा,सोनाक्षी, राखी,बीके गौतम,उमेश पांडेय,राकेश कुमार,राम दयाल आदि उपस्थित रहे।

