मनकापुर,गोण्डा।सामाजिक संस्था अच्छी सोच फाउंडेशन के अध्यक्ष नजीर मोहम्मद ने बताया की संस्था के पदाधिकारी की पहली सूची जारी किया गया।जिसमें डॉ सूफिया खान को संरक्षक बनाया गया।वहीं शिव कुमार यादव को उपाध्यक्ष व विनोद कुमार चौहान को महासचिव,जाकिर हुसैन सचिव,वाजिद अली संगठन सचिव,जावेद खान सलाहकार,इबरार अहमद सोशल मीडिया प्रभारी,रामकुमार विश्वकर्मा प्रवक्ता,अमरजीत वर्मा संयोजन,आजाद मलिक जिला अध्यक्ष सिद्धार्थनगर,राम आशीष जिला अध्यक्ष बस्ती को विभिन्न जिम्मेदारी दि गई।

संस्था के मदद के लिए सहयोगी के रूप में आगे आएं डॉक्टर मोहम्मद खालिद,एडवोकेट राम प्रकाश यादव,मोहम्मद इरफ़ान प्रधान,जमील खान,वारिस खान जैसे लोग संस्था के कार्य से प्रभावित होकर संस्था को मजबूत बनाने के लिए आगे आए। आपको बता दे की अच्छी सोच फाउंडेशन विगत तीन वर्षों से लगातार शिक्षा स्वास्थ्य सहित गरीब लड़कियों की शादी करवाने व गंभीर रूप से बीमार लोगों की आर्थिक सहायता देकर उनका इलाज कराने,ब्लड डोनेट करने जैसे अनेकों कार्य कर रही है।संस्था द्वारा कराए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर,गोण्डा सांसद वा वर्तमान में केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह सहित कई विभागों के अधिकारी जनप्रतिनिधियों वा प्रतिष्ठित संस्थानों ने संस्था के अध्यक्ष को सम्मानित कर चुकी हैं।नजीर मोहम्मद ने कहा की अब संस्था अपने संगठन को मजबूत बनाकर बड़े स्तर पर समाज के लिए काम करना चाहती है।इसी लिए इन सभी साथियों को जिम्मेदारी दी गई है हमें विश्वास है कि अपने पदाधिकारी के बल बूते संस्था समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित करने में कामयाब होगी।

