गोंडा।लोकसभा चुनाव में मिले जनसमर्थन से प्रफुल्लित कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा चलाए जा रहे 11 जून से 15 जून तक चलाए जा रहे धन्यवाद कार्यक्रम का आयोजन कर्नलगंज विधान सभा के परसपुर ब्लॉक की लोहंगपुर ग्राम पंचायत के सहजौरा में सम्मय स्थान पर जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र की अगुवाई में आयोजित किया गया।
सभा की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाध्यापक प प्रताप नारायण मिश्र और संचालन जिला प्रवक्ता शिवकुमार दुबे ने किया।धन्यवाद कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्यासी को बूथ पर विजय दिलाने के लिए सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की कार्य प्रणाली से आज समाज का हर वर्ग किसान,मजदूर,छात्र से लेकर नौकरी पेशा तक परेशान है। मंहगाई चरम पर है 10 साल में श्रमिक की मजदूरी 20 रुपए ही बढ़ी है।जबकि रोजमर्रा के सामानों की कीमत दुगनी से ज्यादा हुई है। पर्चा लीक से बेरोजगार युवा हताश निराश है अस्पतालों में डा० ही नहीं है।
दवा जांच की बात ही छोड़िए शिव कुमार दुबे और शेर सिंह ने इंडिया गठबंधन प्रत्यासी को मिले जनसमर्थन का धन्यवाद देते हुए कहा कि जिस आशा के साथ लोगों ने बीजेपी की सरकार को समर्थन दिया था वो विश्वाश खंड-खंड हो गया वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर फेल है। हमें अभी से ही लग जाना है और आने वाले चुनावों में कांग्रेस को पुनः स्थापित कर मुहब्बत और भाई चारे को कायम रखना होगा।सलीम कुरैशी और राम सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार द्धारा धर्म और आस्था के नाम पर जिस तरह समाज को बांटने की राजनीत की गई अयोध्या सीट हराकर जनता ने मुहतोड़ जवाब दिया है कि देश एकता और भाईचारे को पसन्द करता है नफरत के लिए कोई जगह नहीं है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष वेद प्रकाश सिंह,कमल गुप्ता,सोनू श्री राम पांडेय,भवानी भीख मिश्र,राकेश पांडेय, शशांक मिश्र, पप्पू कनौजिया, सोनू लंबरदार, दीपक मिश्र , निबरू पांडेय, जटा शंकर, राजित राम, रामबहोर, गौरी शंकर, पवन पांडेय, कैलाश सिंह,मंगरे नरसिंह यादव सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

