गोण्डा।अपराध व अपराधियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा की अगुवाई में धानेपुर पुलिस ने मु0अ0सं0- 174/24, धारा 302,506 की धाराओं में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था। आरोपी राजेश शुक्ला पुत्र दुखहरण नाथ शुक्ला व किरन पत्नी राजेश शुक्ला नि0 तुलसीरामपुरवा मौजा माधवगंज थाना धानेपुर जनपद गोण्डा को तुलसीरामपुरवा जाने वाली नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर उनके निशानदेही से आलाकत्ल चाकू व खून लदा कपड़ा बरामद किया है।

घटना का विवरण
दिनांक 10/11 जून 2024 की रात्रि राजेश शुक्ला पुत्र दुखहरण नि0 तुलसीपुर माधवगंज थाना धानेपुर ने डायल-112 पर सूचना दी, कि मुझे व मेरी बेटी को मेरे भाइयों ने मारा पीटा है व मारकर भाग गए हैं। सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची और उच्चाधिकारीगणों को सूचना दी। स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे तो पाया गया कि राजेश शुक्ला की पुत्री श्वेता उम्र लगभग 21 वर्ष घायलावस्था में फर्श पर पड़ी है व उसके गले पर धारदार हथियार से चोट के निशान थे । पुलिस टीम द्वारा तत्काल घायल को अस्पताल पहुुंचाया गया जहां पर डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया था। मृतका के शव के पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेजवाया गया । फील्ड यूनिट/डाॅग स्क्वायड को घटना स्थल पर बुलाकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी थी। मृतका के नाना बृजबिहारी मिश्र पुत्र गोकरन नाथ मिश्र नि0 खिरई खिरवा थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा की तहरीर पर थाना धानेपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल घटना शीघ्र खुलासा हेतु क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन कर थानाध्यक्ष धानेपुर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। प्रभारी एस0ओ0जी0/सर्विलांस को भी घटना के सफल अनावरण हेतु लगाया गया था । बुधवार को थाना धानेपुर व एस0ओ0जी0/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्य संकलन व मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर घटना का अनावरण करते हुए घटना में शामिल दोनों अभियुक्तों-राजेश शुक्ला पुत्र दुखहरन नाथ शुक्ला व किरन पत्नी राजेश शुक्ला को तुलसीरामपुरवा जाने वाली नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर उनके निशानदेही से आलाकत्ल चाकू बरामद कर न्यायालय रवाना किया गया।
आरोपियों ने पूछतांछ में बताया
अभियुक्तगण से पूछतांछ के दौरान बताया कि अभियुक्तगण की पुत्री श्वेता (मृतका) की मां का देहांत कई वर्ष पूर्व हो चुका था। जिससे उसने दूसरी शादी कर ली थी । मृतका अपने पिता व सौतेली मां के साथ रह रही थी । अभियुक्त राजेश शुक्ला अपनी बेटी श्वेता की शादी शिवम शुक्ला पुत्र सुरेश शुक्ला नि0 टण्टनपुरवा उजेहना थाना कौड़िया जनपद गोण्डा से करना चाहता था जो पहले से दहेज मृत्यु के मुकदमे में जेल में है । जिससे श्वेता शादी करने से मना कर रही थी । इसी दौरान राजेश शुक्ला का अपने भाईयों से पैतृक मकान/जमीन के बटवारें को लेकर विवाद होने के कारण उनको फंसाने के उद्देश्य से अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 10/11 जून 2024 की रात्रि अपनी पुत्री श्वेता की सब्जी काटने वाले चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी थी। और डायल-112 पर अपने भाईयों को फंसाने के उद्देश्य से झूठी सूचना दी थी ।
ये हुए गिरफ्तार
राजेश शुक्ला (मृतका के पिता) पुत्र दुखहरण नाथ शुक्ला नि0 तुलसीरामपुरवा मौजा माधवगंज थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।
किरन पत्नी राजेश शुक्ला (मृतका की सौतेली मां) नि0 तुलसीरामपुरवा मौजा माधवगंज थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।
इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा
मु0अ0सं0-174/24, धारा 302,506 भादवि थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।
ये हुआ बरामद
आलाकत्ल चाकू
खूनालूदा कपड़े
ये थे टीम में शामिल
थानाध्यक्ष धानेपुर सुनील सिंह,
उ0नि0 नागेश्वरनाथ पटेल,
उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार शुक्ला,
मु0अ0 आनन्द प्रकाश शुक्ला,
मु0अ0 सचिदानन्द यादव,
प्रभारी एस0ओ0जी/सर्विलांस सर्वजीत गुप्ता,
हेड का0 अरूण यादव,
हेड का0 महेन्द्र यादव,
हेड का0 अमित पाठक,
हेड का0 रणधीर,
हेड का0 रवि यादव,
का0 आदित्य पाल,
का0 अमितेश,का0 अंशुमान पाण्डेय शामिल रहे।

