गोंडा।यूपी से तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही 96 ट्रेटा पैकेट आफिसर चव्वायस ओरिजनल विस्की इंग्लिश की अवैध शराब को जीआरपी पुलिस ने गोण्डा रेलवे-स्टेशन से बरामद कर बिहार के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
गोण्डा रेलवे-स्टेशन के प्लेट फार्म नम्बर 2/3 के पश्चिमी छोर से गोण्डा जीआरपी पुलिस ने मंगलवार को 180 एमएल के 96 टेट्रा पैकेट आफिसरस चव्वायस विस्की इंग्लिश अवैध शराब बरामद किया है। गिरफ्तार तस्कर सूरज पुत्र रामेश्वर शाह निवासी वार्ड न0- 10 चकदीन दयाल ग्राम पंचायत सारी पोस्ट सारी थाना वारिशनगर जनपद समस्तीपुर बिहार ने पुलिस को पुछ-ताछ मे बताया है की बिहार मे शराब की बिक्री पर रोक होने के कारण गैर प्रदेशो से अवैध शराब की तस्करी कर शराब ले जाकर उसे महंगे दामो मे बेचकर लाभ कमाया जाता है।
गोण्डा जीआरपी थाना के उप निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया है की अवैध शराब के साथ बिहार के एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से इंग्लिश शराब के 96 पैकेट बरामद किये जिसकी कुल मात्रा 17.28 लीटर है बरामद के अनुसार विभिन्न धाराओ मे मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

