गोण्डा।जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने मंगलवार को शहर के आवास विकास कालोनी में नाला सफाई एवं जलनिकासी की समस्या का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगरपालिका गोण्डा संजय कुमार मिश्र को निर्देश दिए कि शहर के आवास विकास कालोनी,सिंचाई विभाग,बस अड्डा चौराहा,गुरु नानक चौराहा व अन्य सभी वार्डों के नालियों की सफाई एवं जलनिकासी की समस्याओं का समाधान बरसात से पहले सही हो जाना चाहिए। जिससे शहर के लोगों को बरसात के समय जलनिकासी की समस्या का सामना न करना पड़े।

डीएम नेहा शर्मा ने कहा कि बरसात से पहले सभी छोटी बड़ी नाली व नालों की साफ-सफाई करा ली जाए। जिससे कि बरसात के समय कहीं भी जलभराव की समस्या न उत्पन्न हो। इस मौके पर डीएम ने लोगों से वार्ता कर वहां की समस्याओं के संबंध में जानकारी ली।
इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट विजय शर्मा,ईओ संदीप तिवारी,खाद्य एवं सफाई निरीक्षक फराज अहमद,स्वास्थ्य लिपिक नगरपालिका गोण्डा सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

