इमरान अहमद
गोंडा।गोंडा संसदीय सीट से जीत की हैट्रिक लगाने वाले सांसद कीर्तिवर्धन सिंह को केंद्र में राज्य मंत्री बनाया गया।जहाँ उन्होनें रविवार शाम मोदी सरकार-3 के शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रपति की मौजूदगी में मंत्री के रूप शपथ ली।

सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने शपथ के दौरान यह कहते हुए शपथ ली की मैं ईश्वर की शपथ लेता हूँ की मैं अखंड भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूँगा।मैं भारत की प्रमुखता और अखंडता के साथ मैं संघ के राज्य मंत्री के रूप में अपने कर्तव्यों का श्रद्धा पूर्वक निर्वहन करूँगा।तथा मैं भय या पक्षपात,अनुराग के बिना सभी प्रकार के लोगों के प्रति संविधान और विध के अनुसार न्याय करूँगा। गोंडा सांसद के राज्य मंत्री बनाए जाने पर ज़िले भर में जश्न का माहौल है।चारों तरफ़ लोग आतिशबाज़ी कर व मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार कर रहें हैं।
कौन हैं कीर्तिवर्धन सिंह?
कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया गोंडा ज़िले के 5 बार सांसद रह चुके हैं। यहीं नहीं उनके पिता आनंद सिह भी गोंडा राजनीति के पुरोधा रहें हैं।उनके पिता आनंद सिंह उर्फ अन्नू भइया भी कई बार के सांसद रह चुके हैं,साथ ही वह उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के कैबिनेट मंत्री भी रहें हैं।कीर्तिवर्धन सिह पहला चुनाव 1998 में जीतकर सपा से सांसद बने थे,वहीं 1999 में हुए चुनाव में बृजभूशण शरण सिह से चुनाव हार गये थे।2004 में सपा से एक बार भी चुनाव जीते।तो 2009 में कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री बेनी वर्मा से चुनाव हार गये।दोबारा 2014 में राजा भैया भाजपा से सांसद बने,2019 में हुए चुनाव में फ़िर से राजा भैया भाजपा से सांसद बने,और 2024 में एक बार फ़िर लगातर तीसरी बार सांसद बने।जहाँ उन्हें आज एनडीए सरकार में राज्य मंत्री बनाया गया है।
वर्ष 2009 के बाद यह पहली बार होगा जब केंद्र सरकार में देवीपाटन मंडल को भागीदारी मिलेगी।इससे पहले उन्हें भारत सरकार के मंत्रिमंडल सचिव राजीव गौबा की तरफ से मंत्री बनने का निमंत्रण पत्र भेजा गया था।जहाँ वो दिल्ली पहुँचे और देर शाम एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल में राज्यमंत्री पद की शपथ ली।सांसद कीर्तिवर्धन सिंह को मंत्री बनाए जाने के बाद जिले भर में जश्न का माहौल है।

