कर्नलगंज।एक कहावत है कि असफलता ये सिद्ध करती है कि सफलता का प्रयास मन से नहीं किया गया है। सफ़लता उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है,पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है। कहते हैं की सपनो को साकार करने के लिए कठिन परिश्रम किया जाए तो मंज़िल मिल ही जाती है।
उपरोक्त पंक्तियों को चरितार्थ कर दिखाया है। हलधरमऊ ब्लाक की ग्राम पंचायत रेवारी त्रिलोचनपुरवा निवासी अशोक कुमार सिंह की पौत्री शिवानी सिंह ने।गांव के एक सामान्य परिवार में जन्म लेकर कड़ी मेहनत की बदौलत शिवानी ने नीट की परीक्षा वर्ष 2024 की 720 में से 677 अंक लाकर परिवार ही नहीं बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है।शिवानी के दादा जी का सपना है की उनकी पोती कॉर्डिक सर्जन बनकर गरीबों की सेवा करे और समाज व देश में परिवार का नाम रोशन करे।
शिवानी ने अपने दादा की मंशानुसार दिनों रात अथक परिश्रम कर नीट परीक्षा में कामयाबी हासिल कर जहां एक ओर स्वजनों के सपने को साकार किया है वहीं दूसरी ओर ग्रामीण अंचल की अन्य प्रतिभागियों को आगे बढ़ने का संदेश दिया है। शिवानी ने अपनी सफलता का श्रेय माता सुनीता सिंह और पिता डॉक्टर सुनील कुमार सिंह के साथ ही अपने गुरुजनों को दिया है।शिवानी की सफ़लता पर सगे संबंधियों,इष्ट मित्रों व क्षेत्रवासियों ने शुभकामनाएं देकर उत्साह वर्धन किया।

