गोंडा।मानवाधिकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम असद खान द्वारा संगठन के कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए गोंडा जनपद के महाराजगंज निवासी मुसैब अख्तर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया।

श्री खान ने बताया कि मुसैब अख्तर द्वारा सामाजिक व राजनीतिक कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करने पर मानवाधिकार महासंघ में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया जाता है हमें उम्मीद है कि मुसैब अख्तर की मानवाधिकार महासंघ के उद्देश्य के अनुसार कार्य करेंगे मुझे पूर्ण विश्वास है मुसैब अख्तर जी किसान,गरीब,महिलाओं,छात्रों व मजदूरों पर होने वाले अन्य को रोकने के लिए संघर्ष करेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष एम असद खान ने मुसैब अख्तर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यूथ प्रकोष्ठ का मनोनीत प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए मुसैब अख्तर के उज्जवल भविष्य की कामना की।इस मौक़े पर फ़ारूक़ सिद्दीकी,राजा शर्मा,माही खान,जावेद अख्तर,पवन कुमार,गुफरान अहमद,अब्दुल्ला आदि ने बधाई दी

