देवरिया।रविवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के अन्तर्गत गैर राजनैतिक व्यापारी संगठन व्यापार मंडल देवरिया की अति आवश्यक बैठक काली मंदिर देवरिया खास मे संपन्न हुई।इस बैठक की अध्यक्षता-व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष मंटू बाबू जायसवाल और संचालन जिला महासचिव शिवाजी वर्मा ने किया ।
बैठक मे सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया की – किसी भी छोटे या बड़े व्यापारी का किसी भी प्रकार का उत्पीड़न होता है तो देवरिया का एकमात्र गैर राजनैतिक व्यापारी संगठन व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश चुप नही बैठेगा और व्यापारी समाज के लिए आवाज उठायेगा और विरोध करेगा इसके साथ ही व्यापारी समाज का एक जिलास्तरीय बृहद सम्मेलन देवरिया मे आयोजित किया जायेगा । उक्त सम्मेलन के लिए-विभिन्न पदाधिकारीगणो को जिम्मेदारी दी गयी।
बैठक को मुख्य रूप से संरक्षक बासुदेव वर्मा,जिलाध्यक्ष ईश्वरचन्द विद्यासागर जायसवाल,प्रदेश मंत्री सुरेन्द्र जायसवाल,राधेश्याम जायसवाल,अनुप कुमार गुप्ता,श्रषिकेश जायसवाल,अखिलेश जायसवाल,महिला व्यापार मंडल देवरिया की जिलाध्यक्ष विभा पांडेय,राजकुमार जायसवाल उर्फ राजू आदि ने सम्बोधित किया इस बैठक मे मुख्य रूप से दिनेश जायसवाल,राजेश जायसवाल,तारकेशवर गुप्ता,गोविंद वर्मा,आनन्द जायसवाल,शम्भू जायसवाल,दीपक खरवार,संजय जायसवाल,चन्द्रशेखर शर्मा,कुन्दन जायसवाल,बबलू मिश्रा,अमित सिंह,भवानी जायसवाल,अमर प्रजापति,गुड्डू यादव,विनोद मद्धेशिया,अविनाश सिंह,राजकुमार वर्मा,संजीव जायसवाल,विरेन्द्र जायसवाल,पवन शर्मा,सहित दर्जनो की संख्या मे महिला एवं पुरूष पदाधिकारीगण भी उपस्थित थे।

