आर्यनगर।मंगलवार की देर रात गोंडा बहराइच मार्ग पर कुछ लोगों ने दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर बाइक से जा रहे दो लोगों को अलग-अलग रोक कर असलहा की बट से जख्मी कर 10000 हजार रुपए छीन लिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने लुटेरों की तलाश शुरू कर दी।
खरगूपुर थाना क्षेत्र के फरेन्दा शुक्ल गांव निवासी आदर्श अवस्थी ने बताया कि मंगलवार की देर रात लगभग बारह बजे उसके साथी ओम प्रकाश की तबियत अचानक खराब हो गई। जिसके कहने पर वह अपनी मोटरसाइकिल से उसे लेकर पीएचसी पर गए। जहां कोई डाॅक्टर व स्वास्थ्य कर्मी न होने पर पीएचसी में प्राइवेट व्यक्ति ने दो इंजेक्शन लगाया और दर्द की दवा लेने के लिए कहा। जिस पर पीड़ित ने कस्बा आर्यनगर में मेडिकल स्टोर से दवा लेकर वापस अपने घर जा रहा था। तभी गोंडा-बहराइच मार्ग से तिर्रेमनोरमा मार्ग पर अपने गांव फरेन्दा शुक्ल के पास जैसे ही पहुंचे कि पीछे से दो मोटरसाइकिल पर सवार छह व्यक्ति उसकी मोटरसाइकिल के आगे लगाकार रोक लिया और कहा कि मोटरसाइकिल बहुत तेज रफ्तार से चलाते हो। जब तक वह कुछ समझ पाता तब एक व्यक्ति ने अवैध असलहा से फायर कर दिया। जिस पर साथ में बैठा ओम प्रकाश शुक्ल मोटरसाइकिल से उतरकर भागने लगा। तबतक दूसरी बार फायर किया। आदर्श अवस्थी का कहना है कि फिर तीन राउण्ड फायर हुआ। लेकिन वह बच गया। फिर अवैध असलहा के बट से सिर पर मार दिया जिससे उसका सिर फट गया और वह गम्भीर रूप से घायल हो गया और जेब में रखा लगभग 9000 हजार रुपए और एक मोबाइल लेकर जानमाल की धमकी दी और असलहा लहराते हुए वे लोग तिर्रेमनोरमा की तरफ भाग गए। इसी क्रम मे कौड़िया थाना क्षेत्र के भवनियापुर गांव निवासी तिलक राम दुबहा बाजार से वीडियोग्राफी करके मोटरसाइकिल पर सवार होकर अकेले घर वापस जा रहा था तभी हिसाब तिवारी पुरवा गांव के निकट कुछ बदमाशों ने उसे भी रोककर उसे मारा-पीटा और उसके जेब 1800 रुपए छीन लिया। इन दोनों घटनाओं की सूचना पीड़ितों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। पुलिस चौकी आर्यनगर के प्रभारी प्रशांत गुप्त ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।

