गोण्डा।कर्नलगंज कस्बे के मोहल्ला सकरौरा पश्चिमी में शुक्रवार की देर शाम एक घर में गैस सिलेंडर ठीक करते समय आग लग गई। इस हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से जल गए। आनन फानन में घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्नलगंज पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत देख चिकित्सकों ने जिलाचिकत्सालय रेफर कर दिया है।

घटना कर्नलगंज बाजार के मोहल्ला सकरौरा निवासी अशोक कुमार कनौजिया शुक्रवार की देर शाम उसके गैस सिलेंडर में कुछ दिक्कत आने से वो ठीक करने लगे। इतने में गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में अशोक कुमार व उसकी पत्नी भोली भी झुलस गई। आनन फानन में पड़ोसियों ने अशोक कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्नलगंज पहुंचाया। वहीं भोली को एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया,जहां इलाज चल रहा है।

