मुश्ताक अहमद
गोंडा।शुक्रवार को पवित्र नगरी अयोध्या से मुंडन संस्कार से लौटते समय गोंडा-अयोध्या हाईवे पर राजासगरा सहिबापुर मोड़ पर स्कार्पियो और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। स्कार्पियो में 15 लोग सवार थे।जिसमें तीन लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं स्कार्पियो में बैठे अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु जिलास्पताल पहुंचाया गया,जहां कई की स्थिति गंभीर बनी हुई है।इस हादसे में स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए।इस हादसे में एक महिला व एक पुरुष के साथ एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि स्कार्पियो में सवार 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

तीन लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत
हाईवे पर हुए इस भीषण हादसे में वजीरगंज थाना क्षेत्र के नगवा निवासी मातादीन (50) पुत्र इन्द्र बली स्कार्पियो चालक व नवाबगंज थाना क्षेत्र के विश्नोहरपुर निवासिनी रानी (40) पत्नी आनंद तिवारी व वजीरगंज थाना क्षेत्र के नगवा निवासी शिवपूजन मिश्रा का आठ वर्षीय पुत्र श्लोक मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई।

ये हैं घायल
घायलों में नगवा गांव निवासिनी मोहिनी मिश्रा (28) पुत्री धर्मदत्त मिश्रा,नेहा मिश्रा (45) पत्नी धर्मदत्त मिश्रा,प्रीति तिवारी (30) महेश मिश्रा,हिमेश (28) पुत्र धर्मदत्त मिश्रा, आदर्श पाण्डेय (22) पुत्र कमलेश पाण्डेय, बरईपारा गांव निवासिनी रोली तिवारी (14) पुत्री धुर्प राज तिवारी,कोतवाली देहात की रामनगर तरहर गांव की निवासिनी लक्ष्मी तिवारी (21) पुत्री इकबाल तिवारी व ताज पुर गांव निवासिनी अंशिका पाण्डेय (14) पुत्री विनोद पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। इन सभी घायलों का इलाज जिलाचिकत्सालय में चल रहा है।
थानाध्यक्ष वजीरगंज अभय कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है।

