नवाबगंज,गोंडा।कस्बे के श्री गांधी विद्यालय इंटर में रविवार को मनकापुर विधानसभा बूथ अध्यक्ष का सम्मेलन भाजपा ने किया।इष मौके मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह मौजूद रहे। बैठक में भाजपा बूथ अध्यक्षों को लोकसभा चुनाव की तैयारियों के साथ पार्टी की तरफ से चलाए गए अभियानों व तैयारियों पर चर्चा की।

बैठक में मंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा किए गए कामों को लेकर पूरे देश में भाजपा के पक्ष में माहौल है।बूथ अध्यक्ष हर घर तक पहुंच कर लोगों को सरकार की योजना के बारे में बता कर पार्टी के पक्ष वोट देने के लिए लोगों से अपील करे। प्रचंड मतों से जीतने के लिए बूथ स्तर पर अधिक काम करना होगा। हर बूथ पर भाजपा जीते इसके लिए एक एक वोट भाजपा के पक्ष में पड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास कर रहा है। दुनिया में भारत का मान बढ़ा है।दस सालों में युवा,महिला,गरीब तथा किसानों के लिए प्रधानमंत्री ने काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नीतियों से सावधान रहने की जरूरत है। कांग्रेस भगवान राम तथा रामसेतु के अस्तित्व को नकारती है। कांग्रेस गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार तथा जातिवाद में डूबी हुई है।इनका मनसद किसी तरफ सिर्फ सत्ता को हासिल करना है।कहा कि देश को आत्मनिर्भर तथा विकसित बनाने के लिए मोदी सरकार जरुरी है।

सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि इस बार गोंडा से भाजपा को इतने वोटों से जिताए कि देश में गोंडा की एक अलग पहचान बन जाए।उन्होंने कहा कि गोंडा से भाजपा का प्रतिनिधित्व करने के लिए मुझ पर पार्टी ने भरोसा जताया है।इस भरोसे को कारम रखने की जिम्मेदारी सबकी है।इस मौके पर मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री,जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप,वेद प्रकाश दूबे, कमलेश पांडेय,रवि श्रीवास्तव,जनार्दन सिंह,संजय पांडेय कुक्कू,चंदन श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

