नवाबगंज,गोंडा।मनकापुर कोतवाली मे तैनात एक उप निरीक्षक की कार रविवार के सुबह एक बाईक सवार को बचाने के चक्कर मे अनियंत्रित होकर रोड के किनारे एक विद्युत पोल से टकरा गई।घटना मे एसआई को मामूली चोट भी आई। पर घटना के बाद दरोगा जी पूरे तैश मे आ गए और मनकापुर कोतवाली की पुलिस को बुलाकर बाईक सवार को पुलिस की गाङी मे बैठाकर मनकापुर ले जाने लगे।
चूकि घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र की थी इसलिए मौके पर जुटे लोगो ने बाईक सवार को ले जाने पर आपत्ति जताते हुए नवाबगंज के प्रभारी निरीक्षक को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुचे निरीक्षक मनोज राय ने बाईक सवार को मनकापुर पुलिस से मुक्त कराते हुए एस आई शुभाशू पाठक की कार को अन्य वाहन से टोचन कर मनकापुर भिजवाया।

