गोंडा।छपिया थाना क्षेत्र में स्थित एक विद्यालय का बाउंड्रीवॉल कार की ठोकर से गिर गया,जिसकी शिकायत विद्यालय परिवार ने पुलिस से की है।
बभनान पुलिस चौकी में दिए गए तहरीर में परसा तिवारी निवासी जगदीश यादव ने बताया है की उसके शिक्षण संस्थान गौतम बुद्ध की बाउंड्रीवॉल को एक ब्रेजा कार ने टक्कर मार कर गिरा दिया है।जिससे उसका नुकसान हुआ है,शिकायती पत्र में कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज करने की माँग की गई है।

