मनकापुर।कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मजदूरी करने आए युवक का अधजला शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया,सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सीतापुर जनपद के ग्वारी गाँव निवासी कोयली पुत्र कन्हैया (25)अपने साथियों के साथ मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के घुसवा गाँव में मजदूरी करने के लिए आया हुआ था।बताया जाता है की वह और उसके साथी मिलकर क्षेत्र में फ़सलों की कटाई का काम करते हैं।जहाँ रविवार को जिगना चौकी अन्तर्गत धुसवा गांव में उसका अधजला शव पड़ा मिला।गाँव के पास शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया,जिसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई।बताया जाता है बीती रात को मजदूरों में किसी बात को लेकर बहस हुई थी,और सुबह उसका जला हुआ शव बरामद हुआ।मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ज़िला मुख्यालय भेज दिया है।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी संतोष मिश्रा ने बताया की शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा गया है घटना के बारे में साथ आए मजदूरों से पूछताछ की जा रही है।

