बेलसर,गोंड।स्थानीय ब्लाक के गंगरौली गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग से तीन घरों की गृहस्थी,एक बाइक जल गयी।वहीं दो भैंस झुलस गयी।

शनिवार देर रात करीब साढ़े बारह बजे गंगरौली के गौडियन पुरवा में आग लगने से आशाराम के छप्पर में आग लगने से छप्पर में खडी बाइक व खेत से आया गेहूं सहित अन्य गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। वहीं श्रीराम के छप्पर में आग लगने से गृहस्थी का सामान व पृथ्वीपाल का गृहस्थी का सामान व दो भैंस झुलस गई। आस पास के लोगों ने पम्पिंग सेट व नलों से पानी से चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। ग्राम प्रधान चन्द्रपाल सिंह उर्फ रोहित सिंह ने कहा कि सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दी गई है। जिसपर क्षति का आकलन करके किया गया है।

