गोण्डा।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलने के बाद पार्टी ने मसूद आलम खान को राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है।
समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सचिव मनोनीत होने पर मसूद खान ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष का दिल से आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया है। मैं उसे पूरा करने का प्रयास करूंगा और 2024 में अखिलेश यादव की अगुवाई में इंडिया गठबंधन को उत्तर प्रदेश में अत्याधीक सीट से जीत दिलाने का प्रयास करूंगा,उनके मनोनीत से पार्टी कार्यकर्ताओं व उनके समर्थकों में में हर्ष का माहौल बना हुआ है,सभी ने उनको बधाई दी है।

