गोण्डा।स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के संरक्षक बृजेश द्विवेदी की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप योजना अंतर्गत शिक्षकों को शत-शत मतदान हेतु जन जागरण का संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष व मंडलअध्यक्ष अजीत सिंह ने शिक्षकों को मतदाता जागरूकता का संकल्प दिलाते हुए कहा कि देश के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे। और स्वतंत्र निष्पक्ष व साधन संपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अच्छा रखते हुए निर्भीक होकर धर्म वर्ग जाट समुदाय भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

श्री सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के निर्माण में सबकी महत्वपूर्ण भूमिका है। हमारा लोकतंत्र तभी मजबूत होगा जब हम ईमानदार व चरित्रवान लोगों को चुनकर सदन में भेजेंगे जिस दिन ऐसा होगा उस दिन देश विकास के पथ पर अग्रसर होगा। मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजेश द्विवेदी ने कहा कि शिक्षकों की राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए प्रत्येक विद्यालय में मतदाता प्रशिक्षण क्लब की स्थापना की गई है। क्लब के सदस्यों की जिम्मेदारी है कि वह शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रयास करें। जिससे मजबूत लोकतंत्र की स्थापना को बल मिले। इस मौके पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष डॉ शिवानंद नंदू, संयुक्त मंत्री राजेश सिंह, हरेंद्र यादव, गिरीश त्रिपाठी, संदीप श्रीवास्तव, धर्मेंद्र कुमार यादव, सैयद अब्दुल मुजीद, राजीव हेनरी, अंजू श्रीवास्तव, दीपा चौधरी, साधना चौधरी, चंद्रशेखर, सतीश चौधरी, उमेश चंद्र गुप्ता, कुंवर संजीव सिंह, अशोक कुमार नरेंद्र त्रिवेदी, राजेश्वर तिवारी, पारस नाथ पांडे, गोपाल सिंह, दिनेश सिंह, अर्चना कुमारी ज्योति शुक्ला, सुजीत श्रीवास्तव विनय श्रीवास्तव मौजूद रहे।

