मैनपुरी।करहल में एक महिला पर ससुर-जेठ व दो अन्य हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। महिला के कपड़े फाड़े उसे अर्धनग्न कर डंडे से मारा-पीटा। और छेड़खानी करते हुए रेप की कोशिश करने की बात कही जा रही है। महिला पर हुई इस अत्याचार का विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर विडियो वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आया। वायरल विडियो की पुष्टि यूपी लाइव टाइम 24×7 नहीं करता है।
वायरल विडियो में दिख रहा है कि रात के अंधेरे में एक महिला को लोग डंडे से मारपीट कर उसके कपड़े तार-तार कर रहे हैं। महिला अपने को बचाने की पूरी कोशिश कर रही है। हाथ जोड़ कर गिड़गिड़ा रही है। दबंगों द्वारा उस पर डंडे पर डंडा बरसा रहे हैं। और उसके कपड़े नोच कर अर्धनग्न कर मारा-पीटा। आरोप है कि महिला ने आलू चोरी कर ली थी जिससे उसको तुगलकी सजा दी जा रही है। उसके पास तसले में कुछ आलू दिखे।
पीड़िता ने अपने ससुर और जेठ समेत दो अन्य पर रेप की कोशिश छेड़खानी और मारपीट की आरोप लगाई है।पुलिस अधीक्षक मैनपुरी ने बताया कि करहल क्षेत्र अन्तर्गत वायरल विडियो में एक महिला के साथ मारपीट व छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को पकड़ कर न्यायालय रवाना किया गया है। और महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।एक आरोपी यानि महिला के ससुर को पकड़ने का जाल बिछाया जा चुका है। शीघ्र ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

