कटरा बाजार।शनिवार को प्राथमिक विद्यालय शाहजोत के परिसर में ग्राम प्रधानों,विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्षों व शिक्षकों के उन्मुखीकरण की एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में एआरपी भजनलाल सहित अन्य शिक्षकों ने प्रतिभागियों के साथ शारदा,निपुण,कायाकल्प व डीबीटी सहित अन्य विषयों पर विचार विमर्श किया। कार्यशाला में बोलते हुए भाजपा नेता भवानीभीख शुक्ल ने कहा परिषदीय विद्यालयों में शासन द्वारा निर्धारित 19 पैरामीटरों की स्थापना में प्रधान सहयोग कर रहे हैं।
सभी पैरामीटरों को हम अवश्य पूरा करेंगे। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष उमापति त्रिपाठी ने कहा कि प्रधान विद्यालय की अवस्थापना सुविधाओं के निर्माण में सहयोग करेंगे। खंड शिक्षा अधिकारी सीमा पांडे व राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष बीरेंद्र मिश्र ने प्रधानों व विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्षों का आभार ब्यक्त किया। कार्यशाला में रवि तिवारी, रामचंद्र तिवारी, महेश्वरबक्स सिंह, एसपी तिवारी, अमर शुक्ल, सत्यजीत पांडे, मनोज यादव, बलदेव राज पासवान सहित अन्य शामिल रहे।

