पं०श्याम कृष्ण त्रिपाठी
नवाबगंज,गोंडा।स्थानीय थाना क्षेत्र के गोकुला गांव से साकीपुर जाने वाले मार्ग पर एक 35 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव मिलने हडकंप मंच गया। मौके पर सीओ तरबगंज, इंस्पेक्टर नवाबगंज व फोरेंसिक टीम जांच कर रही है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के गोकुला गांव के पास खून से लथपथ युवक का शव गांव के लोग सुबह अपने खेतों की तरफ निकले थे, कि जैसे वह लोग गांव के बाहर साकीपुर जाने वाले लिंक मार्ग पर आये तो देखा कि एक युवक का शव जो खून से लथपथ पड़ा दिखाई दिया । घटना की सूचना पर आसपास के लोग जमा हो गए। किसी ने इसी बीच घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। थानाध्यक्ष मनोज कुमार राय अपने हमराहियो साथ घटनास्थल पर आ पहुंचे उन्होंने इस घटना की सूचना तरबगंज सीओ सौरभ वर्मा को दी। घटना की सुचना जंगल में आग की तरह फैल गई। और इसी बीच किसी ने युवक की शिनाख्त साकीपुर गांव के डीहा निवासी भूपेंद्र सिंह 35 वर्ष पुत्र पवन सिंह के रुप में हुआ। युवक के गर्दन और सर पर धारदार हथियार से चोट के निशान है। वही घटनास्थल पर जगह जगह खून गिरा दिख रहा है। इस युवक के मौत से दोनो गांव के लोगों मे हत्या को लेकर तमाम तरह की बातें हो रही है। वही पुलिस मौके पर आये मृतक के परिजनो और लोगों से मृतक के बारे मे जानकारी इकट्ठा करने मे जुटी हुई है।

