इक़बाल शाह
गोण्डा।जिले में एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। परसपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका को दरिंदों ने अपनी हवस का शिकार बनाया। यही नहीं बालिका के विरोध करने पर उसे कई गंभीर चोटें भी पहुंचाई। मामले को लेकर जब पीड़िता व उसके परिजन स्थानीय थाने पर गए तो थाने की पुलिस शिकायत दर्ज न करते हुए उसे भगा दिया।
परसपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ दरिंदों ने मिलकर गांव की ही एक नाबालिग बालिका के साथ गैंगरेप कर उसे गंभीर चोंटे पहुंचाई है। पीड़िता के परिजनों का कहना है कि सोमवार की रात उसकी बेटी शौच के लिए गई थी। तभी गांव के ही दो लोग व दो अज्ञात उसकी बेटी के पीछे पीछे गए। पीड़िता का आरोप है कि चारों आरोपियों ने उसे पीछे से दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि जब वह चिल्लाने लगी तो आरोपियों ने उसे मारा पीटा भी। तभी शोर की आवाज सुन पीड़िता के घर वाले मौके पर पहुंचे। जहां आरोपी लोग धमकी देते हुए फरार हो गए। आरोप है कि जब मामले को लेकर पीड़िता व उसके परिजन स्थानीय थाने पर गए तो आरोपी पहले से ही थाने पर बैठा था। जहां पुलिस ने उसे वहां से भगा दिया। मामले की सुनवाई होते न देख पीड़िता व उसके परिजनों ने एसपी आफिस पहुंच अपनी आपबीती सुनाई। वहीं मामले में इंस्पेक्टर परसपुर प्रदीप कुमार का कहना है कि मामले की जांच कराई गई। जिसमें वह फर्जी निकला। वहीं एसपी विनीत जायसवाल ने कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

