गोण्डा।पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को बलरामपुर फाउंडेशन बलरामपुर के सौजन्य से कस्बा कर्नलगंज में नवनिर्मित यात्री प्रतीक्षालय का फीता काटकर कर लोकार्पण किया। उसके बाद कर्नलगंज कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण किया ।
निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने कोतवाली क्षेत्र में कानून, शांति व्यवस्था कायम रखने,नियमित पैदल गस्त करने,अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने व कोतवाली भवन परिसर की साफ-सफाई रखे जाने व शिकायती प्रार्थना पत्रों में तत्काल जाँच करवा कर कार्यवाही किये जाने का सख्त निर्देश दिया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के तैयारियों के मद्देनजर उपलब्ध जनशक्ति व शस्त्रों की उपलब्धता का आंकलन और शस्त्रों की साफ-सफाई के निर्देश सम्बन्धित को दिये। कोतवाली कर्नलगंज अंतर्गत आर्म फोर्स के रुकने हेतु चयनित स्थानों पर पेयजल,लाईट व साफ-सफाई के प्रबन्ध हेतु सम्बन्धित को निर्देश दिये। उक्त कार्यक्रम के दौरान सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

