पंश्याम त्रिपाठी/विंध्यप्रकाश त्रिपाठी
गोंडा।पं० बंगाल में हुई महिलाओं के उत्पीड़न को लेकर अबकी बार महिलाएं मोदी के सपनो को साकार करने के लिए तैयार हैं। अब ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए भाजपा पार्टी के हाथो को मजबूत करना होगा।प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल से वर्चुअल महिलाओ को संबोधन प्रसारण बाद भाजपा महिला मोर्चा मंत्री ममता पांडेय ने बुधवार को ब्लाक सभागार मे महिलाओ को संबोधित करते हुए कही।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल से महिलाओं को एक वर्चुअल मीटिंग कर महिला सशक्तिकरण के बारे बताया इस लाइव प्रसारण को ब्लाक सभागार मे महिला नेत्री ममता पांडेय, जनार्दन प्रसाद तिवारी व अनुपम मिश्र की मौजूदगी मे आशाबहू, सखी समूह, आंगनबाड़ी सहित सैकड़ों महिलाओ की मौजूदगी मे लाइव प्रसारण महिलाओ ने देखा वही बीच-बीच मे उपस्थित महिलाओ ने मोदी के नारों से गूंजा। भाजपा नेत्री ममता पांडेय ने महिलाओं को मोदी सरकार के 400 पार के लक्ष्य के सपने को पुरा करने के लिए जुट जाने की अपील करते हुए कही कि मोदी सरकार जब से आयी है महिलाओं की राजनीति सहित हर विभाग मे भागीदारी बढी है। महिलाओ के लिए गर्व का विषय है। महिलाओं ने भाजपा नेत्री के साथ शेल्फी ली। मोदी सरकार 400 पार के लक्ष्य को पुरा करने का संकल्प भी लिया। इस मौके पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद तिवारी, कीर्तीवर्धन पांडेय, प्रधान लालजी सिंह, दुर्गा सिंह, रज्जन पांडेय, रामबहादुर चौहान, संतोष कुमार उर्फ थुल्लुर शुक्ला, अमित पांडेय, सुमित मिश्रा व तमाम महिलाएं रहीं।

