गोण्डा।रविवार कोतवाली देहात क्षेत्र में एक राष्ट्रीय पक्षीं की अज्ञात कारणों से मौत हो गई। सड़क किनारे पड़े इस राष्ट्रीय पक्षीं को देख आसपास के लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पक्षीं के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए साथ ले गई।
कोतवाली देहात क्षेत्र व पण्डरीकृपाल रेंज अंतर्गत बिशुनपुर बैरिया के पास रविवार को एक राष्ट्रीय पक्षीं मोर सड़क किनारे मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। बताया जाता है कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने उसकी मौत हो गई। सड़क किनारे पड़े होने के चलते वहां से गुजर रहे राहगीर व आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए। मामला राष्ट्रीय पक्षीं से जुड़ा होने के कारण किसी ने कोई जेहमत न उठाते हुए इसकी सूचना वन विभाग के रेंज अधिकारी सुशांत शुक्ला को दी। जिस पर रेंज अधिकारी ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर बीट इंचार्ज साधु शरण यादव को भेज अपनी अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रेंज अधिकारी सुशांत शुक्ला ने बताया कि घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा मिली थी। जिस पर मौके पर बीट इंचार्ज को भेज विधिक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया था। उन्होंने बताया कि रविवार के चलते पशु चिकित्सा केंद्र बिशुनपुर बैरिया बंद रहा। जिसके चलते पोस्टमार्टम न हो सका। जिस पर मोर के शव को रेंज परिसर में अभिरक्षा में रखा गया है। जिससे अगले दिन उसका पोस्टमार्टम कराकर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

