बेला,औरैया।बेला-बिधूना मार्ग पर कसहरी संपर्क मार्ग के नजदीक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार का सिर फट गया। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी।प्रभारी निरीक्षक बिनेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को पुलिस ने अपनी जीप से सीएचसी बिधूना भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक सुरजीत सिंह पुत्र श्री कृष्ण उम्र 25 बर्ष निवासी बररू कुलसार थाना बेला का निवासी है।

वह बर्रू ग्राम मे पंचायत सहायक के पद पर कार्य कर रहा था। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे बेला से बिधूना की तरफ जा रहा था। अभी वो कसहरी मोड़ पर पहुंचने वाला ही था कि पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिस से उसकी मौत हो गई। सुरजीत चार भाई है हरदयाल, सुभाष और एक भाई की मृत्यु लगभग 2 वर्ष पहले हो चुकी है पुलिस ने परिजनों को सूचना दी सूचना मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। थाना प्रभारी निरीक्षक बिनेश कुमार ने बताया शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है । सीसीटीवी के सहारे वाहन की खोज की जा रही है।

