कासगंज।कासगंज जिले के सड़क हादसे में 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।घटनास्थल पर चीत्कार से पूरा जिले में कोहराम मच गया। ग्रामीणों व पुलिस अस्पताल भेजवाने में सीनपसीन रहे।

कासगंज के पटियाली दरियावगंज मार्ग पर शनिवार सुबह तकरीबन 10 बजे एक बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। ट्रॉली में सवार सात बच्चे व आठ महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। घटनास्थल पर अपरा तफरी व चीत्कार से कोहराय बरपा है।
पुलिस ग्रामीणों की मदद से श्रृद्धालुओं को तालाब से बाहर निकाल पटियाली स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा। चिकित्सकों ने 8 महिला श्रद्धालुओं व 7 बच्चों के मौत की पुष्टि की है। सभी श्रद्धालु एटा जिले के हैं।

