सादुल्लाह नगर,बलरामपुर।स्थानीय थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मनुवागढ़ (गुलजारपुर)में श्मशानघाट पर जाने वाले मार्ग पर खलिहान व बंजर की जमीन थी। उक्त खलिहान की जमीन पर गांव के ही मिल्लू उर्फ राम दौड़ ने दबंगई से कब्जा करके घर बना लिया है। और उसमे अपनी गाडियां खड़ा कर रहा है। और श्मशानघाट में जाने वाले मार्ग को एक दशक से बंद कर रखा है। श्मशानघाट में शव को ले जाने के लिए रास्ता नहीं बचा है। लेखपाल की मिली भगत से पूराने नक्शे में हेराफेरी करके भूमि को इधर उधर दिखाया जा रहा है।

इससे पहले भी कई बार प्रार्थना पत्र उच्च अधिकारियों को दिया गया था। परंतु कोई कार्यवाई नही हुई थी और फिर से 5 फरवरी 2024 को उपजिलाधिकारी उतरौला को ग्रामीणों ने प्रार्थना पत्र दिया था। परंतु उस पर भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। और फ़िर से दुबारा ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी उतरौला को प्रार्थना पत्र दिया। दो बार प्रार्थना पत्र दिया गया उसके बाद भी उपजिलाधिकारी उतरौला के कानो में जू तक नही रेंगी उसके बाद विनय वर्मा ने जनपद व मंडल के उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया है अब देखना ये है कि हर जगह बाबा का बुलडोजर चलता है। क्या मनुवागढ़ में भी बाबा का बुलडोजर चलेगा या फिर मामले को झोले में रख इतिश्री हो जायेगा।

