वीरेंद्र सिंह सेंगर
उरई,जालौन।स्थानीय ब्लॉक परिसर से मंगलवार को जल जीवन मिशन परियोजना के तहत प्रत्येक घर जल योजना के प्रचार प्रसार के लिए आधा दर्जन गाड़ियों को ए डी ओ पंचायत हरेन्द सिंह सेंगर एवं कदौरा सहायक विकास अधिकारी संतोष बाबू गौतम पंचायत एवं ए डी ओ ओ आई एस बी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विजेन्द्र कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
एडीओ पंचायत कदौरा संतोष बाबू गौतम ने कहा ने कहा कि गांव के हर परिवार को शुद्ध जल मिले। इसके लिए राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार साथ मिलकर काम कर रही है। शुद्ध जल मिले एक्शन फॉर रूरल डेवलपमेंट (ए आर डी) जालौन यूनिट जिला उप सम्बन्यक विनय सिंह सेगर एवं संतोष गुप्ता ने बताया कि प्रचार वाहन गांव के राजस्व गांवों में प्रधान के नेतृत्व में कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। जिसे लोगों को स्वच्छ जल के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे, बताया कि अधिकतर बीमारियां अशुद्ध पेयजल से ही पैदा होती है। जरूरत है कि हम शुद्ध पानी का उपयोग करें साथ ही जल का संरक्षण भी करें।जल को दूषित होने से बचाने के साथ ही उसे अनावश्यक कार्य में बहने न दिया जाए। एडीओ पंचायत महेवा हरेन्द सिंह सेंगर ने बताया की दूषित पानी पीने से बचने हेतु लोगों को जागरूक करे और दूषित पानी को कैसे शुद्ध किया जाए। जिससे पानी से होने वाली बीमारियों से आमजन को बचाया जा सके। इस मौके पर ए डी ओ पंचायत महेवा, हरेंद्र सिंह सेंगर, बड़े बाबू गौरव श्रीवास्तव , स्थापना लिपिक रमेश शर्मा,कदौरा,ए डी ओ पंचायत, संतोष बाबू गौतम, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजेन्द्र कुमार सिंह, जे ई एम आई,अखिलेश कुमार,ए पी ओ लोकेन्द्र सिंह यादव, गांव वालों के साथ प्रधान भी मौजूद रहे।

