वीरेंद्र सिंह सेंगर
पंचनद धाम,जालौन।जनपद के माधौगढ क्षेत्र के रामपुरा- जगम्मनपुर के आसपास विगत कई वर्षों से चल रहे अवैध लकड़ी की कटाई को लेकर जुहीखा- औरैया पुल पर वन विभाग सतर्क दिखाई दिया।
बताते चलें कि इस क्षेत्र में विगत कई वर्षों से बबूल की आड़ में प्रतिबंधित पेड़ों की अंधाधुंध अवैध कटाई की जा रही है वहीं जनपद इटावा से भी लकड़ी का बहुत बड़ा व्यापार जुहीखा पुल के माध्यम से चल रहा है जिसका संज्ञान लेते हुए वन विभाग के अधिकारी और वन दरोगा अमित कुमार जुहीखा पुल पर मय अपने हमरही कड़ी चौकसी बरतते दिखाई दिए।

