वीरेंद्र सिंह सेंगर
माधौगढ,जालौन।अपने खेत में लाही की फसल बटोर रहे किसान पर तीन दबंग लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर कुल्हाड़ी व लाठी से हमला बोल दिया। जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया।
मामला रेंढर थाना अंतर्गत ग्राम अतरहटी निवासी किसान राजवीर सिंह पुत्र जय सिंह राजावत उम्र 54 वर्ष कल शुक्रवार की देर शाम अपने खेत में लाही की फसल बटोर रहा था। मौके की नजाकत भांप दबंग चतुर सिंह पुत्र द्वारिका सिंह राजावत,कलू पुत्र चतुर सिंह निवासीगण अतरेहटी व चतुर सिंह का नाती छोटू (पुत्री का बेटा) तीनो अपने हाथों में लाठी डंडा व कुल्हाडी लेकर खेत पर पहुंचे। और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों एक जुट होकर राजबीर सिंह पर हमला बोल दिया। जिससे वो बुरी तरह से जख्मी हो गया। हल्ला- गुहार सुन आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। भीड़ को अपनी ओर आते देख दबंग ललकारते हुए जान से मारने की धमकी दे कर भाग गए। घटना की सूचना रेढर थाना पुलिस को दी गई है। राजवीर सिंह का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नदीगांव में चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रेढ़र राजीव कुमार सिंह बैस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

