कर्नलगंज।स्थानीय कोतवाली अन्तर्गत भलियनपुरवा के पास सोमवार की सुबह गोंडा से लखनऊ की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर बाईक मे पीछे से टक्कर मार दिया।बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।दोनों युवकों की नाजुक हालत देख चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर किया है।
सूचना पर पहुंची कोतवाली कर्नलगंज पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेते हुए घटना की जांच पड़ताल कर रही है।घायलों की शिनाख्त शेषनाथ उम्र (45) वर्ष पुत्र राम विलाश व गोरखनाथ उम्र (40) वर्ष पुत्र बाबूराम निवासीगण कैसरगंज जिला बहराइच। इस संबंध मे निरीक्षक राम प्रकाश चंद्र ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जायेगी।

