औरैया।बेला थाना क्षेत्र के ग्राम छहरी निवासी बीती रात अपने गांव से सोरीख जिला कन्नौज के लिए मारुति वैन द्वारा जा रहे थे इंदरगढ़ सोरिख मार्ग पर टडा ग्राम के समीप ट्रैक्टर के साथ जोरदार टक्कर हुई जिसमें रोहित (21वर्ष) पुत्र शिव कुमार निवासी ग्राम छहरी थाना बेला की घटनास्थल पर मौत हो गई और तीन शौरभ पुत्र रविंद सिंह , शिवम पुत्र रविंद,अंकित पुत्र अभिलाख ग्राम छहरी थाना बेला गंभीर रूप से घायल हो गये।
परिजनों को सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया पुलिस ने 108 एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा दिया जहां पर डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया तीन की हालत गंभीर होने पर सैफई पीजीआई भेज दिया गया जहां पर सौरभ की हालत नाजुक बताई जा रही है आज सुबह मृतक रोहित का मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम हुआ पोस्टमार्टम के बाद शव पैतृक गांव पहुंचा गांव में शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया क्षेत्र के लोग भारी संख्या में एकत्र हो गए और परिजनों ने शव का कन्नौज में दाह संस्कार कर दिया। यह सभी लोग अपने निजी वाहन ओमनी से अपनी बहन के यहां शोरिख जा रहे थे रास्ते में अचानक ट्रैक्टर आ जाने के कारण दोनों में जोरदार टक्कर हुई ।

