गोण्डा।सड़क सुरक्षा विषयक मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता सम्भागीय परिवहन कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भाग लिया।भाषण क्विज और पोस्टर प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं द्वारा भाषण प्रतियोगिता हुई,जिसमें शयामता प्रसाद चौधरी महाविद्यालय श्रावस्ती की छात्रा साक्षी मिश्रा प्रथम स्थान पर रहीं व द्वितीय स्थान रामजीत पांडेय,तृतीय स्थान पर रहे।
पोस्टर प्रतियोगिता में लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय गोण्डा की छात्रा सौम्या सिंह प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर शयामता प्रसाद चौधरी महाविद्यालय श्रावस्ती की दीक्षा चौधरी रहीं।जया कसौधन तृतीय स्थान पर विजय हासिल की कार्यक्रम के दौरान,उमाशंकर यादव सम्भागीय परिवहन अधिकारी,सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन अजय कुमार,सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन श्रीमती बबिता वर्मा,यात्री कर अधिकारी शैलेंद्र तिवारी,सम्भागीय निरीक्षक प्राविधिक संजय कुमार,रहे प्रतियोगिता में सफल हुए प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

