करनैलगंज गोंडा। नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन शमीम अहमद उर्फ अच्छन, समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष फहीम अहमद पप्पू व हाजी वसीम अहमद के बड़े भाई हाजी शब्बीर अहमद 85 वर्ष का शुक्रवा की रात्रि में निधन हो गया।उनके निधन की खबर से उनके सकरौरा स्थित आवास पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी ।पूरे क्षेत्र में अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाने वाले ,ईमानदारी व बेहद सादगी पसंद हाजी शब्बीर अहमद का समाज में अलग स्थान था । धर्म,जाति और राजनीति से हटकर गरीबों और असहाय तबके के लोगो की मदद के लिए उनका हाथ सदैव आगे रहा।
हकीमी पैथी में माहिर हाजी शब्बीर अहमद प्रतदिन आजीवन लोगो का फ्री इलाज करते रहे। परिवार को एक सूत्र में बांधकर आगे बढ़ाने में उनका अहम योगदान माना जाता है। हाजी शब्बीर अहमद के निधन की खबर से उनके आवास पर पूरी रात्रि व शनिवार को दिन में भी भारी भीड़ रही। जिनकी नमाज़े ज़नाज़ा मुफ़्ती नियामतुल्लाह क़ासमी ने ईदगाह के मैदान में अदा कराई और ईदगाह के कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया। इस दौरान उनके आवास पर पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह,मसूद आलम खान,डाक्टर आफताब आलम,जुबेर खान,डाक्टर मुदस्सिर खान,सहित हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर खिराजे अकीदत पेश की व मिट्टी में शामिल हुए।

