गोंडा।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद परिसर चलो अभियान का शुभारंभ मुख्य वक्ता पुष्पेंद्र बाजपेई, प्रांतीय मंत्री मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष डॉ. रंजन शर्मा,नगर अध्यक्ष डॉ. संतोष श्रीवास्तव ,नगर मंत्री रवि शुक्ला ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन किया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता पुष्पेंद्र बाजपेई ने कहा कि परिसर चलो अभियान एक जन आंदोलन है इसके दो चरणों में 10+2 के विद्यार्थियों से लेकर विश्वविद्यालय परिसरों में अध्ययनरत छात्रों के मध्य वर्षभर चलने की योजना है प्रथम चरण में छात्र संवाद, छात्र संसद प्रेरक उद्धोधनों विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों की परिसरों के प्रति रुचि बढ़ाने एवं परिसरों में छात्रसंघ विद्यालयों में प्रयोगिक कक्षाएं तथा कला, खेल,सेवा और पर्यावरण संबंधी प्रकल्प की शुरुआत से परिसर में सकारात्मक माहौल बनाने पर जोर दिया जाएगा । द्वितीय चरण में शिक्षा क्षेत्र के सभी हितधारकों से संवाद कर इस दिशा में कार्य कर परिषद जीवंत बनाने ,रोजगार सृजन का केंद्र बनाने एवं परिसर पुरुष कर बनाने हेतु कैंटीन खेल प्रागंण तथा छात्र कल्याण केंद्र प्रदेश की व्यवस्थाओं को उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
मुख्य अतिथि पूर्व प्रान्त अध्यक्ष डॉ. रंजन शर्मा ने कहा विद्यार्थियों चौमुखी विकास के लिए परिसर एक व्यापक माध्यम है जहां विद्यार्थी के व्यक्तित्व निर्माण संबंधी सभी आयामों को भली बात सीखता और समझता है।महानगर मंत्री सत्यम ने कहा परिसर चलो अभियान विद्यार्थी और शिक्षकों के मध्य दूरी को काम करेगा और इसी इच्छा शक्ति के बल पर यह कार्य को संभव बनाया जा सकता है।
नगर अध्यक्ष डॉ. संतोष श्रीवास्तव ने कहा अभाविप रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास पर जोर दिया है आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन प्रिय शुक्ला जी ने किया। इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री प्रखर मिश्रा, जिला संगठन मंत्री रितेश , विभाग छात्रा प्रमुख अक्षिता त्रिपाठी , सुधांशु मिश्र,विभाग सह संयोजक सूरज शुक्ला, जिला संयोजक मृदुल , सह जिला संयोजक कुलदीप, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अभिनव सिंह , संदीप शुक्ला , उमाकांत यादव, गोविंद , वैभव सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

