इक़बाल शाह
गोण्डा।जिले में सख्त रुख अपनाते हुए एसपी विनीत जायसवाल ने एक बड़ी कार्यवाही की है। मनकापुर कोतवाल की कार्यप्रणाली से नाखुश होकर एसपी ने मनकापुर कोतवाल राज कुमार सरोज को निलंबित करते हुए उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही के आदेश दिए है।
मामला कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा बताया जाता है। जहां दो पक्षों में किसी पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। जिस पर मनकापुर के कोतवाल राज कुमार सरोज द्वारा एक पक्ष को लेकर एकतरफा कार्यवाही कलते हुए। दूसरे पक्ष के विरुद्ध बिना किसी मुकदमा दर्ज किए। दूसरे पक्ष के घर में घुस दाबिश डाल सीआरपीसी की धारा 151 में चालान कर दिया। जिसकी शिकायत पर एसपी ने संज्ञान लेते हुए। मामले की जांच सीओ मनकापुर को सौंपी थी। जांच के बाद पूरे मामले में मनकापुर कोतवाल दोषी पाए गए। जिस पर शनिवार को मनकापुर कोतवाल पर कार्यवाही करते हुए उन्हें तत्काल निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही करने का आदेश जारी कर दिया।

