कर्नलगंज,गोण्डा।कोतवाली कर्नलगंज की ग्राम पंचायत फत्तेपुर कोटहना के बंधिया घाट स्थित सरयू नदी में नहाने गये युवक की नदी में डूबकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया और पंचनामा कर लाश शव विच्छेदन हेतु जिला मुख्यालय भेजा है। इस घटना से परिवार में मातम छा गया है।
रामदयाल निवासी धनावा थाना परसपुर ने कोतवाली कर्नलगंज में दी गई तहरीर में लिखा है कि 09 फरवरी 2024 शुक्रवार को उनका लड़का धर्मपाल 36 वर्ष स्नान करने बंधिया घाट फत्तेपुर कोटहना समय करीब सांय 4 बजे गया था। जो कपड़ा निकालकर सरयू नदी में नहा रहा था और नदी में सैवाल ज्यादा होने के कारण उसी में फंसकर पानी में डूब गया। काफी खोजबीन करने के बाद 10 फरवरी 2024 को दिन में समय करीब 11:30 बजे उसका शव पानी में मिला है,जिसे बाहर निकाला गया। लड़के की पानी में डूबने से मृत्यु हो गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया और विधिक कार्यवाही में जुट गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हेमन्त कुमार गौड़ ने बताया कि शव को पंचनामा कर शव विच्छेदन हेतु जिला मुख्यालय भेजा गया है।

