गोंडा।खरगूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तेदुवा चौखड़िया निवासी कृष्ण कुमार शुक्ला का बेटा विष्णु शुक्ला का लेखपाल पद पर चयन हुआ है। उसे तहसील कर्नलगंज में तैनाती मिली है। तैनाती से परिजनों व उनके सुभचिंतकों में हर्ष व्यक्ति करते हुए बधाई दी है।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में सफलता हासिल कर लेखपाल के पद पर चयनित विष्णु शुक्ला ने यह साबित कर दिया की किसी भी क्षेत्र में कड़ी मेहनत व लगन से मुकाम हासिल किया जा सकता है। इसके पहले भी विष्णु शुक्ला का चयन 2023 में रेलवे में चयन हुआ था इसके साथ ही विष्णु अपनी सफलता का स्रेह अपने माता-पिता के साथ-साथ अपने बचपन के साथी फरेंदा शुक्ल निवासी मुकेश शुक्ला को देते है। श्री शुक्ल के सफलता पर उप जिलाधिकारी कुलदीप सिंह, उप जिलाधीकारी तरबगंज भरत भार्गव , उप जिलाधिकारी करनैलगंज विशाल कुमार,उप जिलाधिकारी केशरी नंदन तिवारी , उप जिला अधिकारी शत्रुघ्न पाठक , नायब तहसीलदार अनुराग पाण्डे, नायब तसीलदार विवेक पाण्डेय समेत क्षेत्र के गणमान्य लोग हर्ष जताते हुए बधाई दी है।

